{"_id":"59480ff24f1c1b66678b46e6","slug":"161497894898-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने किया मारहरा थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने किया मारहरा थाने का घेराव
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने किया मारहरा थाने का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारहरा। कासिमपुर निवासी छात्र की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर डाल फेंक दिया था। पुलिस पांच दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। सोमवार को गांव की महिलाओं ने मारहरा थाने का घेराव कर पुलिस से हत्या का खुलासा करने की मांग की है। एक साल पूर्व हुई महंत की हत्या का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
कासिसमपुर निवासी छात्र प्रवेश उर्फ भोला पुत्र वेदराम की हत्या कर शव विगत 14 जून की रात हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। मृतक के पिता ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन हत्या के पांच दिन बीतने के बाद भी मारहरा पुलिस के हाथ खाली हैं।
इसी से गुस्साई मृतक के परिवार और ग्रामीण महिलाओं ने सोमवार शाम मारहरा थाने का घेराव कर जल्द हत्या का खुलासा करने की मांग की है। इससे पूर्व भी थाना क्षेत्र के गांव सराय अहमद खां के समीप बेरी बाले बाबा महंत सदानंद की विगत एक सितंबर 2016 को मंदिर परिसर में गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस आजतक महंत हत्या कांड का खुलासा नहीं कर पाई है। लामबंद महिलाओं ने खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।