{"_id":"5944383c4f1c1b3f478b464d","slug":"161497643068-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘18 जून को रिलीज होगी बार्डर-टू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘18 जून को रिलीज होगी बार्डर-टू’
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। चैंपियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में भारत की जीत के बाद से ही क्रिकेट के प्रशंसक सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। तरह-तरह के पोस्ट डाल रहे हैं। खिताबी मुकाबला पाकिस्तान के साथ होना है, इससे और ज्यादा उत्साहित हैं। प्रशंसक अभी से भारत की जीत का जश्न मनाने का माहौल बना रहे हैं। रविवार को मैच देखने और दिखाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर डाली गई। उनको सिपाही के रूप में दिखाया गया है। उस पर ‘बार्डर-2, रिलीजिंग ऑन 18 जून 2017’ लिखा गया है। इसके अलावा ‘फादर्स डे पर भिड़ेंगे बाप-बेटे’ और ‘पाकिस्तान के टीवी बनाने वाली कंपनी में खुशी की लहर और 18 का बेसब्री से इंतजार, क्योेंकि ढेर से सारे टीवी टूटने वाले हैं’ आदि पोस्ट डाले गए हैं।
रविवार के दिन फाइनल होने से प्रशंसक खुश हैं। वह आराम से मैच का आनंद उठा सकेंगे। आगरा क्लब में सदस्यों को फाइनल मैच बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। दर्शकों आकर्षित करने के लिए आगरा क्लब में क्रिकेट का मैदान का स्वरूप भी तैयार किया गया है। क्लब के सेक्रेटरी सुबीर घोष ने का कहना है कि भारत-पाक को फाइनल में खेलते देखने का एक अलग ही रोमांच होता है। वहीं कई प्रशंसक भारतीय टीम की जर्सी भी खरीद रहे हैं। दुकानाें पर भीड़ पहुंच रही है।