Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   161 additional buses will operate from Agra on Bhai Dooj

Agra News: भैया दूज पर आगरा से चलेंगी 161 अतिरिक्त बसें

Wed, 11 Nov 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
161 additional buses will operate from Agra on Bhai Dooj
आगरा। भैया दूज पर बुधवार को बहनों को भाइयों के घर जाने और लौटने के लिए बसों की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। रोडवेज ने त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आगरा के पांच डिपो से 161 अतिरिक्त बसें लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

इनमें लोकल रूट के साथ लंबी दूरी के मार्ग भी शामिल हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। आगरा के ईदगाह डिपो से 40, ताज डिपो से 21, फोर्ट डिपो से 50, फाउंड्री नगर से 30 और बाह डिपो से 20 बसें आवंटित की गई हैं। लोकल रूट पर आगरा से तांतपुर, धौलपुर, गोवर्धन, वृंदावन, जगनेर, फतेहपुर सीकरी, पिनाहट, बाह और कचौरा घाट के लिए बसें चलेंगी।
विज्ञापन

वहीं लंबी दूरी के यात्रियों के लिए दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, बरेली, गोरखपुर, देहरादून और मुरादाबाद के मार्ग पर बसें उपलब्ध रहेंगी। दिल्ली के सराय काले खां, आनंद विहार, कौशांबी और नोएडा से यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसें लगाई जाएंगी। इससे भैया दूज पर बहनों को घर पहुंचने के लिए बसों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed