फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16 boys and 23 girls selected for divisional judo

Agra News: मंडलीय जूडो के लिए 16 छात्र व 23 छात्राएं चयनित

Fri, 22 Sep 2023 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
16 boys and 23 girls selected for divisional judo
कासगंज। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इनमें 16 छात्र व 23 छात्राएं शामिल हैं। चयनित सभी खिलाड़ी अपने-अपने वर्ग में पहले स्थान पर रहे।प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों के जूडो खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने अपने किक एवं पंच का उम्दा प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका और कार्यक्रम संयोजक शीला देवी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। बालक वर्ग अंंडर-14 आयु वर्ग के 25 किलो भार वर्ग मेें मयंक ने, 30 किलो वर्ग मेें श्रेयांस ने, 35 किलो वर्ग मेें अभय ने, 40 किलो वर्ग मेें माधव भट्ट ने, 45 किलो वर्ग मेें अविरल भारद्वाज ने, 50 किलो वर्ग मेें वैभव राज ने, 50 किलो से अधिक भार वर्ग में शनी प्रताप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 17 में 40 किलो वर्ग मेें रनदीप सिंह, 45 किलो भार वर्ग मेें सुमित कुमार ने, 50 किलो ग्राम मेें अमित कुमार ने, 55 किलो वर्ग में राहुल ने, 60 किलो वर्ग मेें देवराज ने, 65 किलो वर्ग मेें आयुष कुमार ने, 90 किलो वर्ग मेें देव कुशवाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयु वर्ग के में 55 किलो भार वर्ग मेें आरन एवं 90 किलो से अधिक भार वर्ग में दक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग में आकांक्षा, पूर्वी राजपूत, कनक, निधि, मनीषा, अनु, आकांक्षी, अंडर-17 वर्ग में माेनिका,मधु, सलोनी, आरती, अमृता, कृतिका, मोनिका, पलक ने अंडर-19 वर्ग में अमृता, शरफा, खुशबू, पूजा, प्रियांशी, सिया, चांदनी, मनु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सुशील शर्मा, अभिषेक पांडेय, सुमादत्त मौर्य, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed