{"_id":"5d065dbc8ebc3e48bf7f13da","slug":"156069828811-agra-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में जलस्नान यात्रा के दर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में जलस्नान यात्रा के दर्शन आज
विज्ञापन
भगवान कृष्ण (डैमो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सोमवार को मथुरा के मंदिरों में ठाकुरजी के श्री विग्रहों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए उनका शीतल जल से अभिषेक किया जाएगा। ठाकुर द्वारिकाधीश के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सोमवार को सुबह 6:30 बजे से ठाकुर राजाधिराज का जेष्ठाभिषेक होगा।
इसके लिए मंदिर के सभी मुखिया रविवार की शाम यमुना जी से जल लेकर आएंगे। मंदिर में जल स्नान यात्रा के दर्शन भी भक्तों को होंगे। वहीं, दीर्घ विष्णु भगवान एवं माता लक्ष्मी का भी ज्येष्ठाभिषेक किया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी ने बताया कि जेठ माह की पूर्णिमा के दिन गर्मी से देवताओं के हृदय तक में व्याकुलता हो जाती है।
इसलिए शीतलता प्रदान करने वाली जड़ी-बूटियों, इत्रों से बने विशेष वैदिक जल से ठाकुरजी को स्नान कराया जाता है। यह प्रथा वेदों, पुराणों और ग्रंथों में भी वर्णित है। दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत कांतानाथ चतुर्वेदी, बाल कृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह 8 बजे से वैदिक रीति से दीर्घविष्णु भगवान और माता लक्ष्मी का जेष्ठाभिषेक होगा।
विज्ञापन
ज्येष्ठा नक्षत्र पूर्णिमा की महिमा बढ़ाएगा
मथुरा। जेठ मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को जेष्ठ पूर्णिमा नाम से जाना जाता है इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहने से इस पर्व की महिमा और भी बढ़ जाती है। दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि 17 जून सोमवार को पूर्णिमा है इस दिन पतित पावनी गंगा और यमुना में स्नान करके भगवान श्री सत्यनारायण की आराधना की जाती है तथा मंदिरों में जेष्ठा नक्षत्र में ही भगवान का अभिषेक कर विशेष पूजन अर्चन किया जाता है।