{"_id":"5d050b4b8ebc3e6daa55fd94","slug":"156061164716-agra-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर नलकूप की मोटर फुंकी, पानी को मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर नलकूप की मोटर फुंकी, पानी को मचा हाहाकार
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शनिवार को मथुरा जंक्शन पर पानी का बड़ा संकट रहा। नलकूप की मोटर फुंक गई थी। बिजली की लाइन भी खराब हो गई। जेनरेटर भी जवाब दे गया। शाम तक पानी का संकट रहा। जंक्शन की टंकियों में पानी खत्म हो गया था। भीषण गर्मी के इस मौसम में ठंडे पानी के लिए भी लोग तरस गए। सारा दिन हाहाकार मचा रहा था। यात्री पानी की तलाश में भी भटकते रहे।
दरअसल तीन दिन पूर्व आई आंधी से रेलवे जंक्शन के पंप हाउस को बिजली आपूर्ति देने वाली लाइन के तार टूट गए थे। इसके चलते तीन पंप हाउस को जेनरेटर पर चलाया गया। शुक्रवार अपराह्न को जेनरेटर में खराबी आ गई और वोल्टेज कम होने लगे। वोल्टेज कम होने से दो पंप हाउस की मोटर भी फुंक गई। इससे पानी की आपूर्ति ठप हो गई। रेल कर्मियों ने जैसे तैसे तार सही कराए और एक पंप हाउस से पानी आपूर्ति की, लेकिन नाकाफी रहा।
शनिवार दोपहर तक 14 वाटर कूलर, 10 वाटर वेंडिंग मशीन व शौचालयों व स्नानागार तक को पानी नहीं मिला। सायं चार बजे रोस्टिंग कर एक एक टंकी को पानी पहुंचाया गया। भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी न मिलने से लोग परेशान रहे। हल्ला मचा रहा।
विज्ञापन
वाटर कूलर में एक बूंद पानी नहीं था। यात्रियों ने भी रेलवे अफसरों को कोसा। लोगों का कहना था कि आए दिन संकट होने लगा है। शिकायत करो तो कोई सुनने वाला नहीं होता है। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि मोटर व जेनरेटर में खराबी आने से पानी की समस्या आ गई थी। एक पंप सही हो गया है। अन्य को सही कराया जा रहा है। शीघ्र ही सभी टंकियों में पानी उपलब्धता कराई जाएगी।