फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कागजों पर हो रहा सॉलिड वेस्ट निस्तारण

कागजों पर हो रहा सॉलिड वेस्ट निस्तारण

Wed, 12 Jun 2019 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
कागजों पर हो रहा सॉलिड वेस्ट निस्तारण
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट - फोटो : file photo
एटा। सड़कें कूड़े के ढेर से अटी पड़ी हैं। बेशुमार गंदगी लोगों की आफत का सबब बन रही है और सॉलिड वेस्ट का निस्तारण कागजों में हो रहा है। जिले में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की कवायदें फाइलों में दफन हो गई हैं। आलम यह है कि सरकार के निर्देश के बाद भी जिले में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट गति नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन

जिले में साल 2017 में तत्कालीन डीएम अमित किशोर ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए दो हेक्टेयर जमीन का चयन कराया था। इसमें एटा समेत पांच जिलों का कूड़ा निस्तारित कर खाद बनाने का काम किया जाना था। कुछ दिनों बाद डीएम का ट्रांसफर हो गया और प्लांट फाइलों में दफन हो गया। अब आलम यह है कि जिले के किसी भी निकाय और पंचायत में सॉलिड वेस्ट निस्तारण के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। आंकड़ों पर गौर करें तों जिले में प्रतिदिन 150 टन कूड़ा निकलता है, जो जगह-जगह सड़क के किनारे, गलियों में महीनों तक पड़ा रहता है। इसके चलते बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए गए हैं। हालात यहां तक हैं कि शहर में ही डंपिग ग्राउंड के नाम पालिका ने फुटपाथों को घेर लिया है। ऐसे में स्वच्छता को बट्टा लगने के साथ सरकार के निर्देशों की हवा निकल रही है।
विज्ञापन

कोई नहीं करता पहल
जिले में चार नगर पालिकाएं और पांच पंचायतें हैं। निर्देशों के मुताबिक हर निकाय में सालिड वेस्ट निस्तारण के लिए व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन जिले में न तो निकाय और न ही प्रशासन कोई पहल करता नजर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनी पर है मेडिकल वेस्ट निस्तारण का जिम्मा
जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथॉलाजी और दवाखानों के मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए एक आगरा की निजी संस्था से अनुबंध हैं। कर्मचारी समय-समय पर इसे एकत्रित कर इसका निस्तारण करते हैं।
ग्राम पंचायतों में नहीं चल रहा अभियान
28 मई को वीडियो कांफ्रेसिंग में पंचायती राज विभाग के मुख्य सचिव ने सभी ग्राम पंचायतों में लोगों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिले में अधिकारियों की उदासीनता के चलते न ही कोई बैठक की गई और न ही ग्राम पंचायतों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कहते हैं आंकड़े
150 टन कूड़ा निकलता है प्रतिदिन जिले से
04 नगर पालिकाएं हैं जिले में
05 नगर पंचायतें हैं जिले में
576 ग्राम पंचायतों में भी नहीं है कोई योजना
जिले में कूड़ा प्रबंधन के लिए नगर निकायों केेेे निर्देश दिए गए हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर जिले में हुए काम के बारे में अभी जानकारी नहीं है। अगर कोई योजना तैयार की गई है तो उसे पर चर्चा कर उसका काम शुरू कराया जाएगा।
के पी सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed