फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जंक्शन पर शराबी ने मां-बेटी से की छेड़खानी, गिरफ्तार

जंक्शन पर शराबी ने मां-बेटी से की छेड़खानी, गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2019 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
जंक्शन पर शराबी ने मां-बेटी से की छेड़खानी, गिरफ्तार
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर तड़के मध्यप्रदेश से मथुरा मंडी में सामान बेचने आई मां बेटी से शराब के नशे में एक युवक ने छेड़खानी कर दी। मां बेटी ने यात्रियों के सहयोग से युवक की पिटाई कर दी और जीआरपी को सौंप दिया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की रहने वाली यह मां बेटी मथुरा की मंडी में कभी कबार सामान बेचने आती हैं। शनिवार तड़के ट्रेन से दोनों रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर उतरीं। उसी दौरान महावन के गांव जोगीपुर निवासी 27 वर्षीय युवक विपिन कुमार आगरा से आने वाली ट्रेन से उतरकर वहां शराब के नशे में पहुंच गया और मां बेटी से गलत हरकत करने लगा।
विज्ञापन


मां बेटी ने विरोध किया तो उसकी हरकतें और बढ़ गईं। इस पर मां बेटी ने यात्रियों के सहयोग से विपिन की पिटाई कर दी। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ वाले पहुंच गए और विपिन को थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की तहरीर पर जीआरपी ने विपिन को गिरफ्तार कर लिया और उसका मेडिकल कराया। जीआरपी प्रभारी शिवकुमार पोनियां ने बताया कि विपिन को जेल भेज दिया। लोगों का कहना है कि जंक्शन पर कुछ शराबियों का जमावड़ा रहता है। लेकिन सब कुछ जानकर भी जीआरपी और आरपीएफ अनजान बनी हुई है।


प्लेटफार्म और पुल पर तो नशेड़ी किस्म के युवकों की हर वक्त भीड़ लगी रहती है। पहले भी यह लोग हमले कर चुके हैं। रात के वक्त अगर कोई अकेला दिख जाता है तो उससे मारपीट तक कर डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed