फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खेत पर गया मासूम बराह में डूबा, मौत

खेत पर गया मासूम बराह में डूबा, मौत

Sat, 08 Jun 2019 06:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
खेत पर गया मासूम बराह में डूबा, मौत
कुसमरा (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव विरतिया में शनिवार को खेलते समय तीन साल का बच्चा बराह (ट्यूबवेल की नाली) में गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। खेत पर काम कर रहे परिजनों को जब बच्चा नजर नहीं आया तो खोजबीन की। परिजन बराह के पास पहुंचे तो वहां बेटे का शव मिला।
विज्ञापन


विरतिया गांव निवासी ऋषि सिंह परमार के परिजन शनिवार की सुबह खेत में पानी भरने के लिए गए थे। परिजनों के साथ ही सक्षम (3) पुत्र ऋषि सिंह परमार भी खेत पर पहुंच गया। परिजन खेत में पानी भरने लगे, वहीं सक्षम इधर उधर खेलने लगा। खेलते खेलते बच्चा बराह में गिर पड़ा। इससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बाबा प्रेमपाल सिंह को जब सक्षम खेत पर नजर नहीं आया तो उन्होंने परिजनों के साथ खोजबीन की। इस बीच बच्चे का शव बराह में पड़ा मिला।
विज्ञापन


बेसुध हो गए माता-पिता
ऋषि सिंह परमार अलीगढ़ डिपो में संविदा परिचालक हैं। हादसे के वक्त वह ड्यूटी पर थे। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी देते हुए पिता को घर आने के लिए कहा। घर पहुंचा पिता इकलौते बेटे के शव को देखकर बेसुध हो गया। वहीं मां भी कलेजे के टुकड़े को खोकर बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब किसे राखी बांधेगी इच्छा
हादसे के बाद ऋषि सिंह परमार का घर परिजनों की चीख पुकार से गूंज रहा था। एक कोने में खड़ी उनकी दो वर्षीय बेटी इच्छा परिजनों को रोता देख खुद रो रही थी, हालांकि वह हादसे से बेखबर थी। गांव के लोग कह रहे थे कि अब इच्छा राखी किसे बांधेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed