{"_id":"5cfaa5dbbdec2207266889c6","slug":"155993032418-tundla-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरलॉकिंग सड़कों की मरम्मत न होने से हो रही दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलॉकिंग सड़कों की मरम्मत न होने से हो रही दुर्घटनाएं
विज्ञापन
टूडला के एमपी रोड पर उखड़ी सड़कें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला। नगर में इंटरलाकिंग सड़कों की दुर्दशा की तरफ पालिका प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। शायद ही कोई ऐसा वार्ड होगा जिसकी इंटरलॉकिंग सड़क न उखड़ी हो। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
पूर्व पालिकाध्यक्ष रामवती चौधरी के कार्यकाल में बनाई गईं इंटरलॉकिंग सड़कों की आज तक कभी मरम्मत तक नहीं कराई गई। इस बीच में ही नगर के हर वार्ड में पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोद दिया गया और पुन: ठीक नहीं किया गया। जलनिगम इसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन पर डालता रहा और पालिका प्रशासन जलनिगम पर।
इंटरलॉकिंग सड़कों के उखड़ने के कारण एमपी रोड, नईबस्ती, न्यू शिवगनर, तेल मिल रोड, शिवनगर, रचनापुरम की स्थिति खराब है। आधी से ज्यादा इंटरलॉकिंग ईंटें तक गायब हो चुकी हैं। डा. बृजपाल पौनियां, पल्लव मोइत्रा, गगन गुप्ता, देवेन्द्र उपाध्याय, हरिओम शर्मा, हनी पौनियां, हरिनारायन, मुकीम अहमद आदि ने मरम्म्त कराने की मांग की।