फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   तीन मिनट की तबाही से उजड़ गए आशियाने

तीन मिनट की तबाही से उजड़ गए आशियाने

Fri, 07 Jun 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
तीन मिनट की तबाही से उजड़ गए आशियाने
तीन मिनट की तबाही से उजड़ गए आशियाने - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। आफत बनी आंधी ने तीन मिनट में जमकर तबाही मचाई। चंद मिनटों में तबाही से भिदौनी और आसपास के क्षेत्र का दर्द बढ़ गया। तमाम लोगों के आशियाने उजड़ गए। गांव भिदौनी के साथ ही आसपास के क्षेत्र भी उजड़ गए। सैंकड़ों पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर पड़े। इससे गांव भिदौनी के संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए।
विज्ञापन

भिदौनी के ग्रामीणों के मुताबिक महज तीन तीन मिनट की आंधी ने सब कुछ तबाह कर दिया। आंधी की हवा घुमड़ी तो चक्रवात आ गया और देखते ही देखते पेड़ जड़ से उखड़कर हवा के साथ नीचे आ गिरे। कई घरों की दीवारें भी दरक गई। तमाम मकानों की दीवारें गिर पड़ी। कुछ लोगों के आशियाने पूरी तरह उजड़ गए। खेतों में भी बड़े बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए। मात्र तीन मिनट की तबाही के बाद हवा का शोर थम गया और गुजरे तूफान का सन्नाटा छा गया। भिदौनी और फतेहपुर में तीन मौतों के बाद घरों में कोहराम और गलिया सन्न थीं। भिदौनी से दूसरे गांव की ओर जाने वाले सभी मार्ग अवरुद्ध हो गए। पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े। गुरुवार को चंद मिनट की आंधी ने कई घंटों तक की परेशानी बढ़ा दी। राजस्व कर्मी और ग्रामीण शुक्रवार को भी राहत कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन

आंकड़े पर एक नजर-
- 50 से अधिक आशियानों में हुआ है नुकसान।
- 5 हजार की आबादी वाले भिदौनी गांव में जमकर तबाही।
डीएम ने भेजी पालिका की जेसीबी
कासगंज। भिदौनी-करू आवारा संपर्क मार्ग से डीएम का अमला गुजरा तो मार्ग के बीचोंबीच बड़ा पेड़ गिरा हुआ था। इससे मार्ग अवरुद्ध हो रहा था। इस दौरान बमुश्किल डीएम अमले की गाड़ियां गुजर सकीं। डीएम ने तत्काल सोरों के अधिशासी अधिकारी को फोन कर जेसीबी से पेड़ हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिदौनी के ग्रामीणों की सुनो-
- इतनी बड़ी तबाही पहलीबार देखी है। मात्र 3 मिनट में ही आंधी सबकुछ तबाह करके चली गई- हिसाब सिंह।
- आंधी पहले भी आतीं थीं। कई घंटों तक तेज हवाएं चलतीं थीं, लेकिन ऐसी तबाही कभी नहीं हुई- केसरी।
- बहुत तेज हवा चली। घुमड़ी हुई हवा से देखते ही देखते दीवारें गिरीं और पेड़ दूर जा गिरे- फुलवारी।
- जब तक कुछ समझ पाते, लोग संभल पाते तब तक तो तबाही का झोंका सबकुछ बबार्द कर गया- इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed