फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निजी कंपनी ने किया करोड़ों का घोटाला, पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

निजी कंपनी ने किया करोड़ों का घोटाला, पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Jun 2019 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
निजी कंपनी ने किया करोड़ों का घोटाला, पीड़ितों ने किया प्रदर्शन
कासगंज। निवेशकों का करोड़ों रुपये का घोटाला कर रीयल एस्टेट की निजी कंपनी के अधिकारी भाग गए हैं। करोड़ों की धनराशि डूबती देख निवेशकों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर आक्रोश जाहिर किया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में जिलाधिकारी ने जांच शुरू करा दी है। एसडीएम सहावर को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं रीयल एस्टेट से जुड़ी कंपनी के कार्यालय में ताले पड़े हैं।
विज्ञापन

प्रेस्टीज इंफ्रा रीयल स्टेट से जुड़ी एक निजी कंपनी है। वर्ष 2009 में इस कंपनी ने कासगंज में कार्यालय खोल विस्तार शुरू किया। तमाम निवेशकों को बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर उन्हें जाल में फंसाया। कंपनी ने शुरूआत में तो निवेशकों को फायदा पहुंचाया, लेकिन अब बड़ा घोटाला कर कंपनी के अफसर फरार हैं। अब तक 31 निवेशक सामने आ गए हैं जो तीन करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कंपनी में कर चुके हैं। इसके अलावा तमाम निवेशक इस कंपनी के जाल में फंस चुके हैं। निवेशकों का आरोप है कि कंपनी ने पांच साल में धन दोगुना कर तमाम रोजगार देने के नाम पर कंपनी ने लोगों से निवेश कराकर धोखाधड़ी की। निवेशकों ने मंगलवार को तहसील परिसर में आक्रोश जाहिर किया और कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। निवेशकों का कहना था कि मुरादाबाद की कंपनी ने योजनाबद्ध तरीके से जालसाजी की है। निवेशकों से करोड़ों रुपये का निवेश कराकर कंपनी के अधिकारियों ने सहावर के बड़े क्षेत्रफल में जमीन खरीद ली जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है। अब कंपनी भाग गई है। निवेशकों ने डीएम चंद्र प्रकाश सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सहावर को सौंप दी है।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 31 निवेशक आए अब तक सामने।
- 195 बीघा जमीन सहावर में कंपनी ने खरीदी है।
- 20 दिन से बंद है कंपनी का दफ्तर।
- निवेशकों ने प्रार्थना पत्र दिया है। उसकी जांच करा रहे हैं। सहावर में कंपनी की कितनी जमीन है। इसकी जांच के निर्देश भी दिए हैं। सहावर एसडीएम जांच कर रहे हैं। चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजी कंपनी घोटाला की खबर का जोड़-
यह निवेशक आए सामने
कासगंज। नेम सिंह, जसवंत सिंह, हरिओम सिंह, ब्रह्म सिंह, विनय कुमार, सुभाष चंद्र, महाराज सिंह, ओमप्रकाश, महेशचंद्र पाल, रमेश चंद्र, रूप श्री, विशाल शर्मा, राम सिंह, तिलक सिंह, नरेंद्र सिंह, बंसी मोहन, राजेंद्र कुमार, उमेश कुमार, श्याम सिंह, अजब सिंह, लखमीचंद, सोमेंद्र कुमार, जुगेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, प्रेमपाल, मनोज कुमार, भंवरपाल, चक्रपाल, अशोक, भूप सिंह, लाखन सिंह इस कंपनी के निवेशक है। यह निवेशक तीन करोड़ से अधिक का निवेश कर चुके हैं।
निवेशकों से संपर्क तोड़ा
कासगंज। कार्यालय बंद कर फरार हो चुके निजी कंपनी के अफसर निवेशकों के संपर्क से दूर हो चुके हैं। कंपनी के अफसरों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। बताए गए पते पर भी अफसर नहीं मिले।

साहब जमीन न बिकने पाए
कासगंज। डीएम के समक्ष फरियाद लेकर पहुंचे निवेशकों ने कहा कि साहब कंपनी ने सहावर में जमीन खरीद ली है। कंपनी मालिक और अफसर जमीन बेचकर भागना चाहते हैं। किसी तरह जमीन न बिकने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed