{"_id":"5cf00f48bdec220700634c2c","slug":"155923647111-agra-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकादा करने आए व्यापारियों को तमंचा दिखाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकादा करने आए व्यापारियों को तमंचा दिखाकर लूटा
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलेसर/एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के दमो स्थित अहिल्या बाई होल्कर इंटर कालेज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तकादा करने आए हाथरस के दो व्यापारियों को तमंचा दिखाकर लूट लिया। दोनों व्यापारी तकादा कर बाइक से हाथरस के सादाबाद लौट रहे थे। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के व्यापारी रामसेवक अग्रवाल की फर्म श्याम जी ट्रेडर्स के मुनीम दिनेश शर्मा वहीं के एक और व्यापारी के साथ जलेसर में तकादा करने गुरुवार को आए थे। यहां से तकादा करके वह देर शाम सादाबाद लौट रहे थे। बाइक से वह जैसे ही दमो स्थित अहिल्याबाई होल्कर इंटर कालेज के पास पहुंचे कि तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक किसी तरह से गिरा दी। इसके बाद तीनों बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए हुए दोनों व्यापारियों के पास मौजूद नकदी व सामान लूट लिया। इसके बाद तीनों बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुुरू कर दी है। बताया जा रहा है व्यापारियों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वह वापस सादाबाद लौट गए हैं। इस संबंध में सीओ जलेसर गुरमीत सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी। बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।