फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   शॉर्ट सर्किट से ब्लड बैंक में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से ब्लड बैंक में लगी आग

Thu, 30 May 2019 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से ब्लड बैंक में लगी  आग
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में गुरुवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे यहां तैनात कर्मचारी भयभीत हो गए। आग लगने के कारण छह घंटे तक ब्लड बैंक की आपूर्ति बाधित रही। गुरुवार की सुबह 4:30 बजे के करीब महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


यहां तैनात कर्मचारी अनिल कुमार और अंशप्रताप ने आनन-फानन में इमरजेंसी से अग्निशमन यंत्र लाकर आग पर काबू पाया गया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो ब्लड बैंक में रखा 32 यूनिट ब्लड भी नष्ट हो जाता। वो तो यहां तैनात कर्मचारियों ने सजगता दिखाई जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन


मैनपुरी। ब्लड बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के अनुसार यहां पिछले दो महीने से अग्निशमन यंत्र नहीं है। ये यंत्र दो महीने पहले रीफिल के लिए भेजे गए थे, जिनका अभी तक रीफिल नहीं हो पाया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ नहीं तो विभाग को लेने के देने पड़ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी। ब्लड बैंक में शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद सुबह लगभग 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रही। इस दौरान इनवर्टर वाले कमरे में रखे फ्रिज में ही सारा ब्लड रखा गया। दोपहर को अस्थाई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था एक ही कमरे में की जा सकी। शाम चार बजे तक स्थाई रूप से बिजली की सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed