{"_id":"5ceeba10bdec220779075f2b","slug":"155914912020-agra-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटरों में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटरों में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र
विज्ञापन
नगर में धड़ल्ले से कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अग्निशमन यंत्रों की जांच के लिए कोचिंग सेंटर पहुंचे अधिकारियों को अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। इस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
सूरत की घटना के बाद से अग्निशमन विभाग ेविशेष सतर्कता बरत रहा है। सभी कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बुधवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी शहर के अपंजीकृत कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण को पहुंचे। कुछ कोचिंग सेंटर बंद मिले, जो केंद्र खुले हुए थे उन पर अग्निशमन यंत्र नहीं थे। इस पर सीएफओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। सभी केंद्र संचालकों को हिदायत दी गई है कि जल्द ही अग्निशमन यंत्र लगवा लें। अन्यथा संबंधित कोचिंग केंद्र संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
31 को बुलाई बैठक
कासगंज। अग्निशमन विभाग ने सभी कोचिंग सेंटर संचालकों की बैठक 31 मई को बुलाई है। बैठक कृष्णा पैलेस में होगी। इसका समय विभाग तय कर कोचिंग के संचालकों को पत्र भेजेगा।
शॉपिंग मॉल स्वामी को कार्रवाई का नोटिस
कासगंज। अग्निशमन के मानक पूरे न करने पर आरएस मेगा मार्ट तहसील रोड स्वामी को कार्रवाई का नोटिस विभाग ने थमाया है। कहा कि यदि सभी मानक जल्द पूरे न हुए तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आंकड़े की नजर से-
39 अपंजीकृत कोचिंग सेंटर हैं शहर में।
19 पंजीकृत कोचिंग सेंटर हैं शहर में।
- हमनें अपंजीकृत सभी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। कहीं भी अग्निशमन के मानक पूरे नहीं हो रहे हैं। केंद्र संचालकों की बैठक बुलाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। फिलहाल यंत्र लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। आनंद रजनीश, सीएफओ।