{"_id":"5cee8a2dbdec22076d206221","slug":"15591368605-agra-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज को वातानुकूलित दो बसों की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज को वातानुकूलित दो बसों की मिली सौगात
विज्ञापन
मैनपुरी से दिल्ली तक चलेंगी एसी बसें।
- फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी। रोडवेज के बेड़े को दो नई एसी बसें मिल गई हैं। इनका दिल्ली मार्ग पर संचालन शुरू किया गया है। इन बसों के संचालन से उन यात्रियों को लाभ मिलेगा जो एसी बसों में दिल्ली तक का सफर करना चाहता हैं। मैनपुरी डिपो में 74 बसें हैं, जिनमें से 72 बसें रोडवेज की तथा एक बस अनुबंधित है। मैनपुरी से दिल्ली के लिए यमुना एक्सप्रेसवे होकर 12 तथा अलीगढ़ होकर 16 बसों का संचालन किया जाता है। मैनपुरी डिपो से दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है।
परिवहन विभाग से मिली दोनों एसी बसों का दिल्ली मार्ग पर संचालन शुरू किया गया है। गर्मी के मौसम में एसी बसों में एडवांस बुकिंग लेनी पड़ रही है, वहीं बेवर डिपो में 60 बसों का बेड़ा है। इसमें 54 बसें रोडवेज की तथा छह बसें अनुबंधित हैं। बेवर से दिल्ली मार्ग पर 25 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 10 यमुना एक्सप्रेसवे होकर तथा 15 बसें अलीगढ़ होकर संचालित की जा रही हैं।