फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कैंटर में पांच लाख की शराब ले जाते दो भाई पकड़े

कैंटर में पांच लाख की शराब ले जाते दो भाई पकड़े

Tue, 28 May 2019 09:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
कैंटर में पांच लाख की शराब ले जाते दो भाई पकड़े
कोसीकलां (मथुरा)। मुर्गी दाने की बिल्टी पर बिहार जा रहे शराब से भरे कैंटर को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने गाड़ी के साथ दो तस्करों को भी पकड़ा है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। शराब की कीमत पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि एसएसआई तनवीर आलम और कोटवन चौकी प्रभारी मदन सिंह ने दिल्ली की ओर से आते एक कैंटर को रोका था। तलाशी के दौरान चालक से कागज मांगे गए। कागजात देखने पर पता चला कि बिल्टी में गुरुग्राम से बिहार के लिए मुुर्गीदाना जा रहा। कैंटर की तलाशी ली तो उसमें शराब भरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने चालक और साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि वह शराब की इस खेप को बिहार ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम शहनवाज खान, आमिर पुत्र तौफिर, निवासी बस्ती पानीपत रोड, कैराना, शामली बताया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस ने कैंटर से 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत बाजार में पांच लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करों एवं उसके हैंडलरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed