फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ब्रजलोक रंग महोत्सव में दिखेगी ब्रज की संस्कृति

ब्रजलोक रंग महोत्सव में दिखेगी ब्रज की संस्कृति

Mon, 27 May 2019 08:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
ब्रजलोक रंग महोत्सव में दिखेगी ब्रज की संस्कृति
गोवर्धन (मथुरा)। केंद्र के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से भारतीय स्वावलंबन संस्थान द्वारा राधेश्याम सेवा सदन में 29 मई को आयोजित ब्रजलोक रंग महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच एक बार फिर से ब्रज की संस्कृति परिलक्षित होगी। महोत्सव को लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

महोत्सव में कई प्रांतों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। पातीराम शास्त्री ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ सायं सात बजे मुख्य अतिथि एसडीएम नागेंद्र सिंह करेंगे। इसके बाद राजस्थान से आए कलाकारों द्वारा राजस्थानी फोक, भवई जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। ब्रज की होली, मयूर रास, ब्रजलोक गायन में कलाकार शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि ब्रज की लोक कलाओं का दायरा हर रोज सिमट रहा है। ऐसे में ब्रज की लोक कला को गांव-गांव खोजने और इसको बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। डॉ. प्रेमा जोशी, मोहित शर्मा, डॉ. विनोद दीक्षित, भाजपा के मंडल मंत्री सुशील अग्रवाल, डॉ. नंदकिशोर शास्त्री, सेवानिवृत्ति सैनिक एससी शर्मा, आरपी सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed