फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रोजेदारों ने अमन चैन की मांगी दुआ

रोजेदारों ने अमन चैन की मांगी दुआ

Fri, 17 May 2019 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
रोजेदारों ने अमन चैन की मांगी दुआ
फोटो नंबर-24 से 26 तक
विज्ञापन

---------------------
रोजेदारों ने अमन चैन की मांगी दुआ
रमजान माह के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में उमड़े रोजेदार
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। रमजान उल मुबारक के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में पहुंचे रोजदारों ने नमाज अदा कर अमन और चैन की दुआ मांगी। पाक रमजान माह में दूसरे जुमे को रोजेदारों में उत्साह दिखा। रोजेदार मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे।

रमजान माह के दूसरे जुमे पर शहर की जामा मस्जिद, खानकाह-ए-रशीदिया, छोटी खानकाह, खजुरिया मस्जिद, ऊंची मस्जिद, गंजशहीदे मस्जिद, कब्रिस्तान वाली मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में पेश इमाम मोहम्मद शमी अहमद ने अमन चैन की दुआ की। पेश इमाम ने कहा जो इस माह में नमाज और रोजे से परहेज रखते हैं वो खुदा और उसके रसूल से दूर हो जाते हैं। रमजान माह हर मुसलमान को रोजे रखने को कहता है। खुदा से तौबा करने पर सारे गुनाह बख्श दिए जाते हैं। रमजान माह में नमाज और रोजे से जिसने परहेज किया वह सच्चा मुसलमान नहीं है। यदि कोई इस महीने में एक बार कुरान शरीफ पढ़ता है तो खुदा उसकी खिदमत के लिए दस हजार फरिश्ते भेज देता है। मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद सभी नमाजियों ने एक दूसरे से मुसाफा किया। शहर के अलावा भोगांव, करहल, बेवर, कुरावली, घिरोर, बरनाहल, किशनी, कुसमरा आदि में भी दूसरे जुमे की नमाज में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed