{"_id":"5cd46195bdec22078b2920bc","slug":"15574225451444-kasganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज के तल्ख तेवर, गर्मी से झुलस रहे बदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज के तल्ख तेवर, गर्मी से झुलस रहे बदन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से सभी बेहाल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सूरज के तल्ख तेवरों से लोगों के हलक सूख रहे हैं। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों के तन झुलसे रहे हैं। पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया है और न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस पर टिका है। चिलचिलाती धूप लोगों का दिन काटना मुश्किल कर रही है। लोगों ने धूप से निपटने के इंतजाम भी करने शुरू कर दिए है।
दिन निकलने के साथ ही सूर्यदेव आंखें तरेरने लगते हैं। सूरज की सुबह की धूप भी असहनीय हो जाती है। गरमी से लोगों पसीना-पसीना हो रहे हैं। धूप के चलते घर से बाहर निकलना दूभर हो चला है। लोग बाजारों के काम सुबह या फिर शाम को निपटा रहे हैं। दोपहर में बाजार में लोग कम ही दिखाई देते हैं।
युवतियां तो अपने शरीर को पूरी तरह से ढककर ही बाहर निकल रह हैं। तेज धूप और गरम हवाओं के चलते गला सूखने लगा है। लोग कोल्ड ड्रिंक्स, गन्ने का रस और शिकंजी आदि से गला तर कर राहत पा रहे हैं। गर्मी में पंखों की हवा भी लू की तरह लग रही है।
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से जूझते रोजेदार
पटियाली। माहे रमजान के चलते इन दिनों मुस्लिम समाज के लोग रोजा रख कर ख़ुदा की इबादत में लगे हैं। तेज धूप और गर्म हवाएं रोजदारों को परेशान कर रही हैं। लेकिन रोजेदार अपने रब की खुशी के लिए तेज धूप और गर्म हवाओं में भी विचलित हुए बिना रोजे रख रहे हैं। रोजा इस समय करीब 15 घं्टे का हो रहा है। गुरुवार तीसरे रोजे को भी मानो आसमान से आग बरस रही हो।