{"_id":"5cd460a9bdec22075f577c18","slug":"15574223097-kasganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के लिए हटाए गए अतिक्रमण, ग्रामीणों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के लिए हटाए गए अतिक्रमण, ग्रामीणों में खलबली
विज्ञापन
अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण कार्य आबादी क्षेत्र में रफ्तार पकड़ रहा है। प्रह्लादपुर और मामो में अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान ग्रामीणों में खलबली मची रही। लोक निर्माण विभाग अब जल्द ही शहर में भी फोरलेन का काम करेगा।
कासगंज-एटा मार्ग को 320 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन किया जा रहा है। आबादी से बाहर तकरीबन काम पूरा कर लिया है। अब आबादी की ओर काम की गति बढ़ाई गई है। प्रह्लादपुर, मामो, गोरहा के आबादी क्षेत्रफल में सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है।
गुरुवार को आबादी क्षेत्रफल में अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। प्रह्लादपुर में ग्राम पंचायत द्वारा बनाया स्वागतद्वार अतिक्रमण के दायरे में था। जब द्वार तोड़ने लोकनिर्माण विभाग और पीएनसी की टीम पहुंचे तो तमाम ग्रामीण इकट्ठे हो गए। भीड़ देख कोतवाली पुलिस बुलाई गई और अतिक्रमण हटाए गए। विभाग का दावा है कि जल्द ही अब शहर की ओर काम की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन
विद्युत विभाग ने किया चिह्निकरण
कासगंज। विद्युत खंभे स्थानांतरित करने के लिए विद्युत विभाग भी तेज गति से काम करने लगा है। ग्राम मामो में विभाग ने सड़क किनारे खंभे लगाए जाने के लिए चिह्निकरण किया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोक निर्माण विभाग की हद में खंभे लगाए जा रहे हैं।
- काम तेज गति से चल रहा है। आबादी क्षेत्रफल में काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।
- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग।