{"_id":"5cc730a1bdec22078e0aa236","slug":"1556558050125-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार परिवारों पर भारी पड़ रही जल निगम की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार परिवारों पर भारी पड़ रही जल निगम की लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- चार से नौ तक
‘अमृत’ की आस, बुझा न पाई प्यास
-25 हजार परिवारों पर भारी पड़ रही जल निगम की लापरवाही
-नलकूप स्थापित होने के बाद भी सप्लाई नहीं हो सकी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। नगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए जिस योजना को आठ महीने पहले शुरू किया गया था। वह योजना आज तक पूरी नहीं हो सकी है। कार्यदायी संस्था जल निगम की लापरवाही के कारण नगर के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
नगर पालिका प्रशासन ने नगर के लोगों को गर्मियों में पानी के संकट से बचाने के लिए आठ महीने पहले अमृत योजना के तहत नलकूप के रीबोर, नवीन नलकूप स्थापित करने और हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव तैयार कर चयन किया गया। अमृत योजना के तहत यह कार्य कार्यदायी संस्था जल निगम को दिया गया। जल निगम ने अमृत योजना के तहत नगर के मोहल्ला छपट्टी और श्मशान घाट रोड पर दो नवीन नलकूपों की बोरिंग की। वहीं मोहल्ला अग्रवाल और हरिहर मंदिर में दो नलकूप रीबोर कराए। जल निगम ने नलकूप की बोरिंग आदि का कार्य पूरा होने के बाद भी टंकी से पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन नहीं बिछाई है। जिससे नगर के लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इससे गर्मी के मौसम में लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। शहर के लगभग 25 हजार परिवारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
--------
नगर पालिका में हर रोज पहुंच रहीं शिकायतें
मैनपुरी। एक तरफ जहां जलनिगम ने पानी की सप्लाई के लिए काम अधूरा छोड़ दिया है वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन परेशान है। हर रोज नगर पालिका में इन मोहल्लों से पानी की सप्लाई बाधित होने के कारण शिकायतें पहुंच रही हैं। नगर पालिका प्रशासन ने इस संबंध में जल निगम के अधिकारियों तथा जिला प्रशासन को जानकारी दी है।
विज्ञापन
--------
मोहल्ले में पानी का संकट है। नलकूप की बोरिंग होने के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिला प्रशासन को इस समस्या से नगर के लोगों को निजात दिलानी चाहिए।
सचिन पिपिल
--------
गर्मी के मौसम में लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। लेकिन जल निगम अपना अधूरा कार्य पूरा नहीं कर रहा है। यदि नलकूप की पाइप लाइन बिछाकर टंकी से से जोड़े दिया जाए तो पानी की समस्या दूर हो
अरविंद कुमार
-----------
नगर पालिका प्रशासन ने गर्मियों से पहले पेयजल समस्या को दूर करने का भरोसा दिया था। लेकिन जल निगम की लापरवाही के कारण अब नगर के लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। जिला प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
अनुराग कुमार
---------
गर्मियों में पानी ही मानव के लिए अमृत है। लेकिन जल निगम के अधिकारी अमृत योजना को पलीता लगाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे नगर के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। जिला प्रशासन को इस तरफ शीघ्र ध्यान देने की जरूरत है।
अजय कुमार
----------
अमृत योजना के तहत पानी सप्लाई के लिए जिले और आगरा की दो टीमें काम कर रही हैं। जिले की टीम का काम पूरा हो गया है, जबकि आगरा की टीम का काम बाकी है। जैसे ही पंप आदि का कार्य पूरा करती है, नगर में पानी की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। सभी नलकूपों का काम पूरा होना संभव नहीं है। छपट्टी और हरिहर मंदिर की सप्लाई शीघ्र शुरू होने की संभावना है।
ओमवीर दीक्षित अधिशासी अभियंता जल निगम