{"_id":"5c9bae16bdec2213fa1faf50","slug":"15537066013-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे बंद कर करा रहे थे परीक्षा सचलदल ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे बंद कर करा रहे थे परीक्षा सचलदल ने दी चेतावनी
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान केंद्र बनाने में भी लापरवाही बरती गई। कई केंद्र ऐसे थे जहां सीसीटीवी कैमरे खराब चले रहे थे, इसके बाद भी उन्हें परीक्षा केंद्र बना दिया गया। इस बात का खुलासा सचलदलों के निरीक्षण के दौरान हुआ। तीन कॉलेजों पर पहुंचे विश्वविद्यालय के सचलदल ने केंद्र संचालकों को चेतावनी जारी कर कैमरे सही कराने के निर्देश दिए थे। कुछ केंद्रों पर कैमरे इस प्रकार से लगाए गए थे कि पूरे कक्ष की लोकेशन ही नहीं आ सके।
यह बात भी निरीक्षण के दौरान सचलदलों के सामने आई। जिले में विश्वविद्यालय परीक्षा अनियमितताओं के बीच आयोजित होती रही। कुछ कॉलेजों की शिकायत भी समाजसेवियों द्वारा की गई, लेकिन न तो विश्वविद्यालय ने कोई ध्यान दिया और न ही जिला प्रशासन ने।