फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   शराब पीकर होमगार्ड और सिपाही में चले लात जूता

शराब पीकर होमगार्ड और सिपाही में चले लात जूता

Sat, 23 Mar 2019 10:54 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
शराब पीकर होमगार्ड और सिपाही में चले लात जूता
मैनपुरी-दन्नाहार। यूपी 100 पर तैनात सिपाही और होमगार्ड ने पहले खूब शराब पी। इसके बाद उनमें रुपये बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट हुई। लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग अलग किया। होमगार्ड ने बताया कि शराब पीने के लिए कई प्रधानों से रुपये लिए थे, जब उसने हिस्सा मांगा तो सिपाही मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में यूपी 100 की एक गाड़ी पर होमगार्ड बिजेंद्र सिंह चालक के पद पर तैनात है। इसी पर आरक्षी किशन स्वरूप भी है। शुक्रवार को होली के मौके पर दोनों ने कई ग्राम प्रधानों से रुपये वसूले। उक्त रुपये से शराब और खाने पीने का सामान खरीदा। शाम करीब छह बजे शराब के नशे में गाड़ी लेकर बिघरई के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां दोनों के बीच रुपये बंटवारे को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


लोगों के रोकने के बावजूद नशे में धुत सिपाही व होमगार्ड लगातार मारपीट करते रहे।
होमगार्ड ने बताया कि वसूली के दौरान वह भी सिपाही के साथ था, लेकिन जब रुपये मांगे तो आरक्षी अपशब्द कहने लगा और मारपीट करने लगा। पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तमाशा देखते रहे साथी पुलिसकर्मी
बिघरई के पास पेट्रोल पंप पर जब सिपाही व होमगार्ड के बीच माहौल गर्मा गया तो साथ में मौजूद दरोगा व अन्य सिपाही वहां से खिसक लिए। दोनों के बीच मारपीट होती रही और साथी दूर खड़े रहे। जब लोगों ने बीच बचाव किया इसके बाद आगे बढ़ने की हिम्मत जुटा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed