{"_id":"5c966bdcbdec22144a272926","slug":"15533619699-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगामई के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगामई के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
विज्ञापन
वोट बहिष्कार
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी- अजीतगंज। सांसद के गोद लिए गांव सगामई में लोगों का दर्द अब बाहर आने लगा है। इसके चलते उन्होंने प्रदर्शन कर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया है। उन्होंने साफ कह दिया है कि अगर मांगें न मानीं तो वे मतदान नहीं करेंगे। विकास खंड जागीर के गांव सगामई को सांसद तेजप्रताप यादव ने गोद लिया था। ग्रामीणों की उम्मीद जगी थी कि सांसद के गोद लेने के बाद गांव में अब विकास कार्य कराए जाएंगे, लेकिन विकास तो दूर की बात रही, गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी भांवत स्थानांतरित कर दिया गया।
ग्रामीणों ने इसे लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर जाम भी लगाया था। इसके बाद यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित कर दिया गया। अब चुनाव से ठीक पहले ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया। उन्होंने शनिवार को काले झंडे और बैनर लेकर गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने साफ कह दिया है कि अगर अस्पताल वापस नहीं आया व अन्य विकास कार्य न हुए तो वे मतदान का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों के इस निर्णय से प्रशासन के लिए भी मुश्किल खड़ी हो गई है, लेकिन ग्रामीाण अपनी बात पर अडिग हैं।