{"_id":"5c966af7bdec221441198353","slug":"155336174014-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाेली के त्योहार के बाद बढ़ी मरीजों की संख्या, अस्पतालों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाेली के त्योहार के बाद बढ़ी मरीजों की संख्या, अस्पतालों में भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम परिवर्तन के साथ ही जिले में बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल में डायरिया और पेटदर्द के मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। 731 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया तो वहीं 21 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। गंभीर हालत में तीन मरीजों को सैफई के लिए रेफर किया गया।
शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। फिजीशियन के पास सबसे अधिक मरीजों की भीड़ पहुंची। यहां 300 से अधिक मरीज पेटदर्द, सिरदर्द, जुकाम, खांसी, अस्थमा, डायरिया, बुखार आदि से पीड़ित होकर पहुंचे। 21 मरीजों को डायरिया, बुखार, अस्थमा, पेटदर्द, निमोनिया आदि से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। जबकि तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल से मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।
इस सप्ताह के मरीज एक नजर में
दिनांक कुल पंजीकृत मरीज भर्ती मरीज रेफर मौत
23 मार्च 731 21 तीन 00
22 मार्च 523 10 तीन 02
21 मार्च 055 07 चार 00
20 मार्च 211 11 पांच 00
19 मार्च 456 18 सात 00
18 मार्च 433 13 पांच 00
बचाव ही है मुख्य साधन
मैनपुरी। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना है कि मौसम बदलने के साथ ही होली के पकवान लोगों को बीमार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे अधिक तेल युक्त वस्तुओं का सेवन करने से बचाव करें। कई दिनों से रखे हुए भोजन को ग्रहण न करें। गुझिया और अन्य पकवान एक निश्चित मात्रा में ही सेवन करें। अधिक से अधिक पानी पीएं। जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञों से ही उपचार लें।