फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   मुलायम सिंह खिलाफ भाजपा ने नहीं खोले पत्ते

मुलायम सिंह खिलाफ भाजपा ने नहीं खोले पत्ते

Fri, 22 Mar 2019 11:21 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह खिलाफ भाजपा ने नहीं खोले पत्ते
मुलायम सिंह यादव - फोटो : demo pic
मैनपुरी। भाजपा ने अभी मैनपुरी सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अब तक जो नाम जारी हुए हैं, उससे एक बात तो तय है कि कहीं न कहीं मैनपुरी का सियासी समर आसान नहीं होगा। राजनीतिक दलों में भी इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। होली पर भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की, लेकिन इसमें मैनपुरी सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन से मुलायम सिंह यादव लोकसभा प्रत्याशी हैं। ऐसे में ये सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। वैसे तो दस के करीब पार्टी के नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है। गुरुवार को जब टिकट की सूची जारी हुई तो कई सिटिंग एमपी के टिकट भी काट दिए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में मैनपुरी से आवेदन करने वाले नेताओं की धुकधुकी भी बढ़ गई है। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं पार्टी बाहर के प्रत्याशी को मैदान में न उतार दे। वहीं विजय संकल्प रैली में पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। अब राज्यसभा सांसद विनय कटियार रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाक्य हो सकता है भाजपा का प्रत्याशी
कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भाजपा चुनाव में किसी शाक्य प्रत्याशी पर ही दांव लगाएगी। क्योंकि मैनपुरी में यादव के अलावा शाक्य वोट भी बहुतायत में हैं। इसमें भी भोगांव विधानसभा शाक्य बाहुल्य है। बीते चुनाव में भी मुलायम सिंह यादव को भोगांव विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था।


कल होगी विजय संकल्प रैली
लोकसभा चुनाव के लिए 24 मार्च को छोटा क्रिश्चियन मैदान में विजय संकल्प रैली होगी। इसमें राज्यसभा सांसद विनय कटियार रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रैली में दस हजार कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed