फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   नर सिंह इंटर कॉलेज पर मूल्यांकन कार्य हुआ पूरा

नर सिंह इंटर कॉलेज पर मूल्यांकन कार्य हुआ पूरा

Fri, 22 Mar 2019 11:21 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
नर सिंह इंटर कॉलेज पर मूल्यांकन कार्य हुआ पूरा
इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : demo pic
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन अब अंतिम दौर में है। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को समाप्त होने की संभावना है। वहीं एक केंद्र पर हाईस्कूल का मूल्यांकन समाप्त होने में अभी चार से पांच दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन


नगर के राजकीय इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। यहां शुक्रवार तक कुल उपलब्ध कराई गई 50130 उत्तर पुस्तिकाओं में से मात्र 4358 उत्तर पुस्तिकाएं शेष रह गई हैं। यहां 95 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन


यहां अंकेक्षण में कमी पाए जाने पर एक शिक्षक की सीसी 25 भरी गई। नर सिंह इंटर कॉलेज पर भी इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया गया। यहां कुल प्राप्त 53333 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुक्रवार को पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन इंटर कॉलेज करहल पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।

यहां कुल प्राप्त 127460 उत्तर पुस्तिकाओं में से मात्र 10631 उत्तर पुस्तिकाएं शेष बची हैं। यहां 92.3 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य शुक्रवार तक पूरा कर लिया गया। देवनागरी इंटर कॉलेज कुरावली पर हाईस्कूल का मूल्यांकन कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है।


यहां शुक्रवार को एक भी शिक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचा। यहां कुल प्राप्त 108450 में से 72014 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य ही शुक्रवार तक पूरा किया जा सका है। अभी 36436 उत्तर पुस्तिकाएं अवशेष हैं। यहां अभी तक 66.40 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य ही पूरा किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed