{"_id":"5c8fcc05bdec22146c223957","slug":"1552927837138292-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8292 के खाते में भेजी शौचालय निर्माण की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8292 के खाते में भेजी शौचालय निर्माण की धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंचितों के खाते में भेजी शौचालय निर्माण की धनराशि
सूची में शामिल हैं 61 हजार पात्रों के नाम
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। शौचालय निर्माण के लिए बेसलाइन सूची के बाद अब वंचित सूची में शामिल पात्रों के खाते में धनराशि भेजने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए आठ हजार पात्रों के खाते में शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त भेज दी गई है। इससे एक बार फिर शौचालयों का निर्माण शुरू हो गया है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हर घर में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। बेसलाइन सूची में शामिल पात्रों के घर में शौचालय बनने के बाद वंचितों की सूची तैयार कराई गई थी। इसमें जिले भर में कुल 61 हजार वंचित सामने आए थे। बजट न होने से इन पात्रों के खाते में शौचालय निर्माण कराने के लिए धनराशि नहीं भेजी जा सकी थी। अब बजट आने के बाद 8294 पात्रों के खाते में शौचालय का निर्माण कराने के लिए धनराशि भेजी गई। पहली किस्त के रूप में उनके खाते में छह-छह हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। जब इस धनराशि से शौचालय का निर्माण कार्य आधा पूरा हो जाएगा तो फोटो अपलोडिंग के बाद दूसरी किस्त भेजी जाएगी।
---
अन्य पात्रों के लिए नहीं है बजट
आठ हजार खातों में शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भेजे जाने के बाद भी 53 हजार पात्र अभी बाकी है। इनके खाते में बजट न होने के चलते धनराशि भेजना संभव नहीं है। ऐसे में इन पात्रों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
---
वर्जन
जितनी धनराशि आ रही है, उसे पात्रों के खाते में भेजा जा रहा है। जैसे ही बजट मिलेगा, अन्य खातों में भी शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भेजी दी जाएगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ, मैनपुरी।