{"_id":"5c8e75e7bdec222dc912fdd0","slug":"155284025619-kasganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह पत्थर मैदान से हर दल ने ठोंकी है ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह पत्थर मैदान से हर दल ने ठोंकी है ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह पत्थर मैदान से हर दल ने ठोंकी है ताल
- बड़ी रैली और जनसभाओं के लिए एक ही मैदान है
- पिछले पांच दशकों में हो चुकी हैं नामचीन नेताओं की जनसभाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। चाहें लोकसभा का चुनाव हो या फिर विधानसभा का चुनावी अखाड़े यहां के बारह पत्थर मैदान पर ही सजते हैं और यहीं से राजनीति के बड़े नेता चुनावी जनसभाओं और रैलियों में विरोधियों को परास्त करने के लिए ताल ठोंकते आए हैं। शहर में यही एक चर्चित और मुख्य मैदान है। जहां 30 से 40 हजार लोग एकत्रित हो जाते हैं।
इस मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, , पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, फिल्मी सितारे संजय दत्त सहित तमाम नेता, अभिनेता चुनावी जनसभाएं करके जनसमर्थन जुटाते रहे हैं और विरोधियों के सामने ताल ठोंकते रहे हैं। यह मैदान पूरा चौकस है जो श्रीगणेश इंटर कॉलेज का क्रीड़ा स्थल है। आमतौर पर इस मैदान में पीछे की ओर हैलीपैड बनाया जाता है और आगे मंच तैयार किया जाता है। नेता हैलीकॉप्टर से उतरने के बाद आसानी से मंच पर पहुंच जाते हैं।
फोटो प्रेषित है
रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर