फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कृमि मुक्ति दिवस पर डीएम ने खिलाई बच्चों को दवा

कृमि मुक्ति दिवस पर डीएम ने खिलाई बच्चों को दवा

Mon, 25 Feb 2019 11:15 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
कृमि मुक्ति दिवस पर डीएम ने खिलाई बच्चों को दवा
एंटी कृमि दवा - फोटो : demo pic
मैनपुरी। डीएम ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कन्या प्राथमिक विद्यालय गोला बाजार में बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई। बच्चों के स्वस्थ्य के प्रति चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने को कहा।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि बच्चों के अनियमित खानपान, मिट्टी आदि में खेलने के कारण कृमि पैदा होते हैं। जो शरीर में रहने पर बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। कृमि संक्रमण से बच्चों में खून की कमी, भूख न लगना, बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी व दस्त के साथ-साथ वजन में कमी आती है।
विज्ञापन


उनके पोषण एवं हीमोग्लोबिन स्तर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। डीएम ने कहा कि दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर पानी के साथ खिलाएं। छह वर्ष के बच्चो को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ, स्कूल न जाने वाले छह से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अजय शंकर राय ने कहा कि पेट के कीड़ों की दवा न लेने के कारण बच्चों में गंभीर बीमारियों की समस्या हो सकती है। इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर एके पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डीपीएम मौजूद रहे।

विकासखंड सुल्तानगंज के गांव औरंद स्थित डीजेएम ग्लोबल स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोलियां खाने के बाद अनुष्का (10), खुशी (12), कामिनी (20), रीता (20), सौम्या (6), शिवम (3), प्रतिभा (12), पल्ववी (12), मोनिका (13), श्वेता (12), हनी (9) निवासीगण औरंद की तबीयत बिगड़ गई।


उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज लाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी जेपी वर्मा ने उनका इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि यह गोली खाने के बाद जिनके पेट में कीड़े होते हैं उन्हें इस तरह की परेशानी हो जाती है। सभी बच्चों की हालत सही है। परिजनों की संतुष्टि के लिए पांच बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। यहां जिला अस्पताल में उपचार के बाद देर शाम सभी को छुट्टी दे दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed