फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सम्मान निधि के लिए भटके किसान

सम्मान निधि के लिए भटके किसान

Mon, 25 Feb 2019 11:20 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
सम्मान निधि के लिए भटके किसान
किसान - फोटो : demo pic
मैनपुरी। खाते में सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंची तो बड़ी संख्या में किसान बैंक और तहसील पहुंच गए। यहां किसानों ने अफसरों के समक्ष अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करई। अफसरों ने एक-दो दिन में धनराशि खाते में पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रविवार को जिले के 47480 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सौगात दी गई। विकास भवन के आंबेडकर सभागार में अफसरों ने विधिवत कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण भी किया गया। बावजूद इसके सोमवार सुबह तक कई किसानों के खातों में सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंची।
विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ ही किसान सबसे पहले बैंक पहुंचे। यहां से किसानों को तहसील और जिला कृषि अधिकारी कार्यालय भेज दिया गया। धनराशि के लिए दिनभर किसान कार्यालयों में पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि अधिकांश किसानों के खातों में धनराशि पहुंच चुकी है। उन्होंने स्वीकार किया कि रविवार होने के कारण कुछ किसानों के खातों में रुपये नहीं पहुंचे हैं। एक दो दिन में उनके खातों में रुपये पहुंच जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed