फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   एक हजार से अधिक लोग नगर में कर रहे पानी की चोरी

एक हजार से अधिक लोग नगर में कर रहे पानी की चोरी

Sun, 24 Feb 2019 11:56 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक हजार से अधिक लोग नगर में कर रहे पानी की चोरी

विज्ञापन
मैनपुरी। नगर क्षेत्र में एक हजार से अधिक परिवार पालिका के पानी की चोरी कर रहे हैं। पालिका ने उन्हें कनेक्शन कराने के लिए एक सप्ताह का दिया है। इसके बाद भी लोग पेयजल का कनेक्शन नहीं लेते हैं तो उनको नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर, ईओ के निर्देशन में गठित तीन टीमें पेयजल चोरी करने वालों को चिह्नित कर रही हैं।

नगर की पेयजल सप्लाई लाइन को दुरुस्त करने के लिए पालिका ने जब तैयारी की तो पता चला कि नगर में एक हजार से अधिक परिवार बिना कनेक्शन के ही पानी सप्लाई का उपभोग कर रहे हैं। उनके द्वारा कई जगह पर पाइप लाइन को तोड़कर अपने घर के लिए लाइन डाल ली गई है। इससे पालिका की सप्लाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी पालिका ने नगर की पेयजल सप्लाई लाइन की जांच कराने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। ये टीमें अवर अभियंता जलकल पूरन सिंह व वरिष्ठ लिपिक वरुण मिश्रा के नेतृत्व में नगर में पानी सप्लाई की लाइनों का निरीक्षण करेंगी। साथ ही ऐसे लोगों को चिह्नित करेंगी जो पानी की चोरी कर रहे हैं। नोटिस के बाद भी कनेक्शन न लेने पर ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में कनेक्शन लें या लाइन हटाएं
अवर अभियंता जलकल पूरन सिंह ने नगर के लोगों को चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में या तो पानी की सप्लाई के लिए कनेक्शन ले लें या फिर अवैध रूप से जोड़ी गई लाइन को हटा लें।
बढ़ सकती है संख्या
नगर पालिका ने अभी एक हजार लोगों को चिह्ति किया है। विभागीय अनुमान है कि पेयजल की चोरी करने वालों की संख्या फिलहाल बढ़ सकती है। नगर पालिका की तीन टीमें सर्वे के कार्य में जुट गई हैं।

नगर के लोगों को पानी की बेहतर सप्लाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चोरी से किसी को पानी का उपभोग नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें शीघ्र ही नगर में पानी की सप्लाई लाइन का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगी। इसके बाद चोरी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
मनोज कुमार रस्तोगी, ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed