फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक

रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक

Sun, 24 Feb 2019 11:56 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
मैनपुरी। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आरसी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही लोगों से मतदान करने की अपील की।
आरसी महिला महाविद्यालय से शुरू हुई जागरूकता रैली जिला अस्पताल, कचहरी रोड होते हुए एक जनसभा में परिवर्तित हो गई।

यहां छात्राओं ने लोगों को मतदान का महत्व के बारे में बताया। छात्रा अदीबा खान ने लोगों से कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में अपने मत का प्रयोग करके जनता को शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। क्योंकि मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन


छात्रा सुशमा चौहान ने लोगों से अपील की कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाता बनाना है। इससे भारतीय लोकतंत्र की गुणवत्ता बढ़ सके। एनएसएस अधिकारी डॉ. कुसुम यादव ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की। इस दौरान छात्रा वंदना, प्रिया, वर्षा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed