{"_id":"5c72e1e0bdec22738e36bcf9","slug":"155103290117-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाडगे जयंती पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाडगे जयंती पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। संत गाडगे जयंती पर पर शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा करहल रोड से शुरू होकर आवास विकास में समाप्त हुई। यहां सभा का आयोजन भी किया गया।
करहल रोड से यात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. प्रियंरजन आशू दिवाकर ने किया।
यात्रा में आधा दर्जन झांकियां चल रही थीं। इसमें संत गाडगे की झांकी के अलावा मां दुर्गा, भगवान बुद्ध, झांसी की रानी आदि की झांकियां चल रही थीं। यात्रा करहल रोड से शुरू होकर बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, कचहरी रोड होते हुए आवास विकास स्थित पार्क में पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया है। पार्क में आरती उतारकर अतिथियों ने यात्रा का समापन किया। यहां एक सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें संत गाडगे महाराज के बारे में जानकारी दी गई।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन दिवाकर ने कहा कि संत गाडगे ने अपना पूरा जीवन समाज के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। ऐसे महापुरुष को हमें भूलना नहीं चाहिए। यहां मौजूद सभी लोगों को संत गाडगे की फोटो का वितरण भी किया गया। वीरी सिंह, बलवंत सिंह, रामप्रकाश, केएल वर्मा, कालेश्वर दयाल, अशोक कुमार, लाल बहादुर दिवाकर, नबाव सिंह, छोटेलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।