{"_id":"5c72e092bdec223c5d7e4217","slug":"15510325671-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाण पत्र मिला तो खिल उठे किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाण पत्र मिला तो खिल उठे किसानों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विकास भवन स्थित आंबेडकर सभागार किसानों व अधिकारियों से भरा हुआ था। स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण सभी देख रहे थे। जैसे ही प्रधानमंत्री ने किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि स्थानांतरित की, जिले में भी हजारों किसानों के खातों में धनराशि पहुंच गई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किसानों को प्रमाणपत्र दिए।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पहली किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे गए। प्रधानमंत्री ने रविवार को जिले के 47480 किसानों के खाते में सीधे दो हजार रुपये की धनराशि भेजी। जैसे ही उनके खाते में धनराशि पहुंची तो उनके चेहरे खिल उठे। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने किसानों से मैसेज प्राप्त होने की जानकारी लेने के बाद उन्हें प्रमाणपत्रों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने किसानों के हित के लिए इतना बड़ा निर्णय नहीं लिया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जनपद के पात्र किसानों की फीडिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि इससे किसानों को खेती में मदद मिलेगी। आधा सैकड़ा किसानों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, उप कृषि निदेशक डीवी सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह के अलावा किसान माया देवी, जयलाल, द्रोपदी, नंदराम, कमला देवी, सुरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
बोले किसान
पहली बार किसी योजना में इतनी तेजी से कार्य हुआ। किसानों के खाते में एक माह के अंदर धनराशि भी भेज दी गई। वास्तव में ये सरकार की बेहतर पहल है।
जितेंद्र सिंह।
किसानों के लिए सरकारों ने वादे तो बहुत किए, लेकिन इस बार किसानों का भला करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया गया है। इससे किसानों को लाभ होगा।
राजेंद्र सिंह।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपये मिलेंगे, जो कम हैं। अगर वास्तव में किसानों का भला करना है तो इसे बढ़ाना होगा।
सत्यपाल।
इस योजना के साथ-साथ सरकार को किसानों को बिना ब्याज दर के ऋण उपलब्ध कराना होगा। क्यों कि इस राशि से फसल की लागत संभव नहीं होगी।
नत्थूराम।
----
घिरोर तहसील में हुआ प्रमाण पत्रों का वितरण
घिरोर। रविवार को तहसील सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तहसील क्षेत्र के किसानों को प्रमाण पत्र उप जिलाधिकारी अशोक प्रताप सिंह व तहसीलदार अजीत कुमार ने प्रदान किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए जो योजना शुरू की है वह किसानों की बेहतरी के लिए अहम साबित होगी। इस दौरान शिवराम सिंह, गणपति सिंह, रघुनाथ सिंह, हैदरअली, भानुप्रताप, उदयवीर सिंह, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।