{"_id":"5c6ee15bbdec227390332999","slug":"15507706265-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डॉक्टरों ने वेतन लिया पूरा, काम किया अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डॉक्टरों ने वेतन लिया पूरा, काम किया अधूरा
विज्ञापन
doctor
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी को रोकने के लिए पूर्व डीएम ने सीएमएस को निगरानी कराने के निर्देश दिए थे। सीएमएस ने गोपनीय जांच के लिए एक अधिकारी को नामित किया था। उन्होंने अपनी गोपनीय रिपोर्ट सीएमएस को सौंप दी है। रिपोर्ट में तीन डॉक्टरों की मनमानी सामने नजर आई है। इन डॉक्टरों ने निर्धारित घंटों से आधे समय तक ही काम किया है।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों के ओपीडी में न बैठने की शिकायतें लगातार मिलने पर पूर्व जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने नाराजगी प्रकट की थी। इस संबंध में उन्होंने सीएमएस को पत्र भेजकर डॉक्टरों के ओपीडी कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए थे। सीएमएस ने अपने स्तर से एक अधिकारी को नामित कर डॉक्टरों द्वारा पिछले 20 कार्य दिवसों की जांच कराई।
जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट सीएमएस को सौंप दी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारी ने जो गोपनीय रिपोर्ट सीएमएस को सौंपी है उसमें तीन वरिष्ठ डॉक्टरों ने 120 घंटों में से मात्र 60 घंटे से भी कम समय में ओपीडी में कार्य किया है। वहीं, अन्य डॉक्टरों की मनमानी भी जांच में उजागर हुई है।