{"_id":"5c6c2fd2bdec221309521282","slug":"15505941064-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस पर नहीं दिया ध्यान, शिक्षकों का धरना आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस पर नहीं दिया ध्यान, शिक्षकों का धरना आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटिस पर नहीं दिया ध्यान, शिक्षकों का धरना आज से
-बीएसए कार्यालय में नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन में हो रही है देरी
-प्राथमिक शिक्षक संघ ने पूर्व में दिया था नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रदेशीय मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के रमा देवीनगर स्थित आवास पर आयोजित हुई । बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए 10 सूत्री नोटिस में मांगों के सापेक्ष अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि पूर्व घोषित धरना 21 फरबरी को ही बीएसए कार्यालय पर होगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने 12 फरवरी को बीएसए के नाम 10 सूत्री समस्याओं को लेकर नोटिस दिया था जिसमे स्पष्ट कहा गया था यदि 20 फरवरी तक समस्याओं का समाधान न हुआ तो 21 फरवरी से धरना प्रदर्शन कार्यालय पर अनवरत रूप से होगा। बैठक में जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन इसी माह लगवाना संगठन की प्राथमिकता में है यदि कार्यालय इसमें कोई अड़ंगा लगाएगा तो संगठन इसे बर्दाश्त नही करेगा। जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि विकास खंडवार सामूहिक रूप से नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका तैयार करने का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। तो जारी माह में वेतन लगना संभव नहीं दिख रहा है।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव, सत्यवीर सिंह, केपी सिंह, हरिओम दुबे, डॉ. कमलेश यादव, हरगोविंद सिंह चौहान, योगेश यादव, डॉ. आलोक शाक्य, दलवीर कठेरिया, मुकेश चंद्र, वैभव यादव, सुदीप पांडेय, कौशल किशोर, सुधीर पाल, अबलेंद्र, गौरव पांडेय, प्रमोद यादव, प्रदीप कुमार, राजीव गुप्ता, रामसेवक, सुरेंद्र पाल सिंह, अशोक कुमार, शशांक प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।