फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाजार बंद कर दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि

बाजार बंद कर दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि

Sat, 16 Feb 2019 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बाजार बंद कर दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया करे केंद्र सरकार
विज्ञापन

फोटो- 20, 21, 22, 29, 30, 37, 38, 48, 49
लोग
आतंकी हमले के विरोध में बाजार को पूर्णतया बंद कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर किए गए हमले के विरोध में जिले भर में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। नगर में पूरी तरह से बाजार बंद रहा। बाजार बंद कर आक्रोशित व्यापारियों ने आतंकवाद और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। व्यापारियों की मांग थी कि अब और सहन नहीं किया जा सकता। आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया किया जाए।
नगर का बाजार सुबह आठ बजे सेे ही व्यापारियों ने बंद कर दिया। व्यापारियों व दुकानदारों ने बाजार बंद कर विभिन्न चौराहों पर नारेबाजी की। संता बसंता चौराहा, घंटाघर चौराहा, बड़ा चौराहा, सिटी डाकघर आदि स्थानों पर आक्रोशित व्यापारियों और दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकबाद हटाओ, सेना बचाओ आदि के नारे लगाए। व्यापारियों ने देश के प्रधानमंत्री से मांग की कि अब और किसी जवान पर आतंकी हमला न हो इसे देखते हुए आतंकबाद के सफाया के लिए अभियान चलाया जाए। सेना को आतंकबाद के सफाया के लिए छूट दी जाए। व्यापारियों और दुकानदारों ने जगह-जगह मौनव्रत धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीद रामवकील अमर रहें के नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

-----
कुसमरा में जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा बाजार बंद रखा। शनिवार को व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विनय शुक्ला ने अपने पदाधिकारियो व युवाओं को एकत्रित कर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान युवा पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद व मोदी अब और धैर्य नहीं के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। प्रदीप तिवारी, ताहिर हुसैन अंसारी, अनूप पांडेय, दीपू पांडेय, निखिल पांडेय, विपिन यादव, अनिल पालीवाल, प्रेमचंद्र मिश्रा, इदरीश खान, हाफिज जावेद अहमद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलीपुर खेड़ा में पुतला फूंक दोपहर तक बाजार बंद रखा गया। कस्बा निवासियों ने विरोध जताया आतंकियों खिलाफ एवं पाक की नापाक हरकत को जनता अब भुलाने को तैयार नही है। सिर्फ बदला मांग रही है। पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान शर्म करो आदि नारों के साथ पहले भ्रमण किया। मुख्य बाजार से होती हुई कौआ टोला, वरी मुहल्ला, मोटारोड होते हुये स्टेट बैंक के सामने पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान शोकसभा का आयोजन हुआ। इस दौरान रनवीर शाक्य, रत्नेश शाक्य, हरीशंकर श्रीवास्तव, सर्वेश कश्यप, हिना वारसी, शोयब खान, रियासुद्दीन, महफूज, चांद मियां, राजू शाक्य, गुड्डूआदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed