फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मुआवजा न मिलने पर एसडीएम का किया घेराव

मुआवजा न मिलने पर एसडीएम का किया घेराव

Sat, 16 Feb 2019 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
मुआवजा न मिलने पर एसडीएम का किया घेराव
फोटो नंबर-39 से 43 तक
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने पर एसडीएम का घेराव
भवन और दुकान मालिकों ने लगाया मनमानी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बेवर। भूमि का मुआवजा न देने पर समाधान दिवस में पहुंचे एसडीएम का नवीगंज के ग्रामीणों ने घेराव कर मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम द्वारा भूमि अधिग्रहण अधिकारी केएल वर्मा को समस्या निस्तारण के लिए बुलाकर ग्रामीणों से वार्ता कराई गई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
नवीगंज निवासी लगभग एक सैकड़ा ग्रामीण शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे। उपजिलाधिकारी पीसी आर्य को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा प्रशासन द्वारा मार्ग किनारे जमीन, मकान, दुकान का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते आंदोलन करेंगे। चिह्नांकित किए दुकान, मकानों के मुआवजा के लिए सूची में नाम दर्ज किया गया। एसडीएम ने भूमि अधिग्रहण अधिकारी केएल वर्मा को बुलाकर ग्रामीणों की समस्या निस्तारण कराने के निर्देश दिए। वार्ता के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम पीसी आर्य का कहना है भूमि अभिलेखों के आधार पर जांच की प्रक्रिया चल रही है। अगर चिंहाकित भूमि मुआवजे के दायरे में आती है तो ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौकेे पर अनिल कुमार, मनोज दुबे, बेंचेलाल, प्रकाशचंद्र पांडेय, नरेश कुमार, ओमप्रकाश पांडेय, राकेश बाबू, माया देवी, रमाकांत अग्निहोत्री, बीनू दुबे, माखनलाल, बाबूराम, ऋषभ दुबे, बबलू यादव, रघुवीर शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नेशनल हाईवे बनाए जाने से मकान तथा दुकानों को चिह्नांकित किया गया है। मुआवजा नही दिया जा रहा है।
प्रकाशचंद्र पांडेय
---------
मेरे मकान तथा दुकान चिह्नांकन कर लिया गया है। लेकिन
मुआवजा सूची में आज तक मेरा नाम शामिल नहीं है।
बीनू दुबे
-------
मेरी दो दुकान तथा आवास का चिह्नांकन किया गया है। कर्मचारियों की मनमानी से मुआवजा सूची में नाम नहीं है।
माखनलाल
----------
मेरी तीन दुकान तथा आवास का चिह्नांकन किया गया है। अथॉरिटी की मुआवजा सूची में मेरा नाम शामिल नही है।
अमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed