{"_id":"5c659ec9bdec224bd41e2c5c","slug":"15501637643-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंपैक्ट: आवास की धनराशि की होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंपैक्ट: आवास की धनराशि की होगी रिकवरी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अपात्र के खाते में भेजी गई प्रधानमंत्री आवास की धनराशि की रिकवरी का आदेश जारी हो गया है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद आनन फानन में रिकवरी का आदेश जारी किया गया। मामला ग्राम पंचायत रठेह का था। यहां राधा देवी पत्नी छोटेलाल के नाम पर प्रधानमंत्री आवास का आवंटन हुआ था। फीडिंग के दौरान राधा देवी के पति का नाम गलती से होतेलाल दर्ज हो गया था। इसका फायदा उठाकर ग्राम प्रधान ने दूसरे के खाते में प्रधानमंत्री आवास की धनराशि भिजवा दी।
अमर उजाला ने इस मामले को बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद खंड विकास अधिकारी गणेश प्रसाद ने ग्राम पंचायत अधिकारी को धनराशि की रिकवरी कर जमा कराने के आदेश दिए हैं। रिकवरी न करने पर एफआईआर कराने की बात कही गई। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी शिवदयाल सिंह का कहना है कि यह मामला मेरे समय का नहीं है। बिना जानकारी किए उन्हें रिकवरी का आदेश जारी कर दिया गया।