फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फोटो - विश्व टायलेट दिवस पर वाजिदपुर में आयोजित की गई शौचालय संसद

फोटो - विश्व टायलेट दिवस पर वाजिदपुर में आयोजित की गई शौचालय संसद

Mon, 19 Nov 2018 09:15 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो - विश्व टायलेट दिवस पर वाजिदपुर में आयोजित की गई शौचालय संसद
फोटो - विश्व शौचालय दिवस पर वाजिदपुर में आयोजित की गई शौचालय संसद
विज्ञापन

- भारत सरकार के नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय के सचिव परमेश्वर अय्यर ने लोगों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। स्वच्छता जागरूकता के लिए जिले में अनूठी पहल हुई। विश्व शौचालय दिवस पर सोमवार को ओडीएफ गांव वाजिदपुर में शौचालय संसद का आयोजन हुआ। संसद में स्वच्छता से जुडे़ छह प्रस्तावों को पास किया। नीति आयोग के सचिव (सीईओ) अमिताभ कांत घोष, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय के सचिव परमेश्वर अय्यर ने खुद अपने हाथों से शौचालय का पिट कवर खोला। डीएम नेहा शर्मा की अगुवाई में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर गांव वाजिदपुर-कुतुकपुर में शौचालय संसद आयोजित हुई। नीति आयोग के सीईओ सभापति की भूमिका में नजर आए। लोगों ने शौचालय के प्रयोग एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिहाज से आयोजित कार्यक्रम के दौरान संसद ने खुले में शौच से मुक्ति, कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने एवं पॉलीथिन के प्रयोग नहीं करने संबंधी छह प्रस्तावों को संसद की मंजूरी मिली।
वाजिदपुर-कुतुकपुर में महिलाओं ने खुले में शौच से मुक्ति एवं शौचालय निर्माण के लिए कठिन श्रम किया। सीपादेवी, विनीता, कुसुमलता, सुमित्रा, रचनादेवी एवं अंबुज देवी ने खुले में शौच नहीं जाने से रोका। वहीं घर-घर जाकर महिलाओं व युवतियों को भी खुले में शौच से होने वाली हानियों को समझाया।
विज्ञापन


शौचालय पिट में घुसे नीति आयोग के सीईओ
सीईओ अमिताभ कांत घोष , स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय के सचिव परमेश्वर अय्यर ने एसबीएम लाभार्थी गुड्डी देवी को आवंटित शौचालय की डबल पिट के पहले गड्ढे का ढक्कन खोला। दोनों वरिष्ठ आईएएस ने शौचालय पिट से जैविक खाद को बाहर निकाला। जैविक खाद को काला सोना का नाम देते हुए अधिकारी द्वय ने किसानों को अपने-अपने शौचालयों को डबल पिट में परिवर्तित कर जैविक खाद निर्माण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम और छात्र मंत्रीमंडल को मिला सम्मान
जिले में स्वच्छता की असलियत परखने आए केंद्र सरकार के दूतों ने उत्कृष्ट प्रयासों के लिए डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ नेहा जैन, बीडीओ प्रभात मिश्रा के प्रयासों की प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान प्रतिभा देवी के अतिरिक्त ग्रामीणों व परिजनों को स्वच्छता की सीख देने वाले परिषदीय स्कूल के बच्चों के मंत्री मंडल जिनमें प्रधानमंत्री रोशनी व उनके कैबिनेट में शामिल राखी, उमा, प्रीति ,अंजली एवं आक्रोश नामक छात्र को मंच पर सम्मानित किया। संचालन कर्ता सहायक मत्स्य अधिकारी श्रीकिशन शर्मा की भी पीठ थपथपाई।



देश की आर्थिक विकास दर 7.5 प्रतिशत
फिरोजाबाद। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश की आर्थिक विकास दर में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है। जहां तक स्वच्छ भारत मिशन की सफलता की बात है। आज देश के 96 प्रतिशत घरों में शौचालय है। यह बात नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत घोष ने कहीं। एक सवाल के जवाब में बताया देश में आर्थिक विकास की दर में भारी उछाल आया है। आज आर्थिक विकास दर लगभग साढे सात प्रतिशत है। जो कि 2014 में महज साढे़ तीन प्रतिशत थी। पेयजल मंत्रालय के सचिव परमेश्वर अय्यर ने कहा पीएम मोदी की वर्ष 2014 से शुरू की स्वच्छता की अलख परवान पर है। देश के ग्रामीण इलाकों की 96 प्रतिशत घरों में शौचालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed