{"_id":"5b8593eb42c79252c658338c","slug":"15354808005-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बार पुन: मतगणना फिर भी जीत गईं शारदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बार पुन: मतगणना फिर भी जीत गईं शारदा
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिला पंचायत के सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव में मंगलवार को वार्ड 27 के नतीजों ने सभी को चौंका दिया। तीन बार हुई पुन: मतगणना के बाद जीत निर्दलीय उम्मीदवार शारदा देवी के नाम दर्ज हुई। इसके अलावा वार्ड 26 में इंदु उर्फ इंदर सिंह ने बाजी मारी है।
जनपद में जिला पंचायत के तीन वार्ड में सदस्य पद के लिए उप चुनाव हुआ था। 25 अगस्त को हुए मतदान के बाद मंगलवार को विकास खंड कार्यालय प्रांगण में मतगणना कराई गई। इस दौरान वार्ड 27 में महिला उम्मीदवार के बीच मुकाबला था। मतगणना के दौरान शारदा सिंह को 381 मत मिले प्रतिद्वंद्वी मीरादेवी आठ मतों से हार गईं।
इस पर मीरादेवी ने पुन: मतगणना का आग्रह किया। फिर से हुई मतगणना में हार का अंतर शारदा देवी और मीरा देवी के बीच पांच मताें का रह गया। मतगणना एक बार फिर कराई गई, लेकिन जीत शारदा देवी के नाम ही दर्ज हुई है। इसके अलावा वार्ड 26 में इंदु उर्फ इंदर सिंह को 3798 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी रामजीत को 2561 मत मिले।
विज्ञापन
यह जीत भाजपा के खाते में गई है। हालांकि वार्ड 29 में सुखवीर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। इस तरह उपचुनाव में दो सीट भाजपा और एक निर्दलीय के खाते में गई है। जीत के बाद भाजपा के विजयी उम्मीदवारों ने जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी से मुलाकात की। यहां निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया। इस दौरान नरदेव चौधरी, मनीष मिश्रा, मनोज फौजदार मौजूद रहे।