{"_id":"5c9cdedabdec22142c5cb5f9","slug":"151553784538-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान रंगनाथ ने की भक्तों पर रंग-गुलाल की बरसा, आज निकलेगा रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान रंगनाथ ने की भक्तों पर रंग-गुलाल की बरसा, आज निकलेगा रथ
विज्ञापन
रंगनाथ मंदिर के दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव।
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। दक्षिणात्य शैली के प्राचीनतम रंगनाथ मंदिर के दस दिवसीय ब्रह्योत्सव के अंतर्गत गुरुवार को ठाकुर गोदारंगमन्नार ने कांच के विमान पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। जैसे ही ठाकुर जी के अनुयायियों ने स्वर्ण रजत निर्मित पिचकारियों से भक्तों पर कृपारूपी रस बरसाया, वैसे ही भक्त ठाकुर जी का कृपारस को पाने के लिए खासे लालायित नजर आए।
सवारी मंदिर से नगर निगम चौराहा होती हुई बड़े बगीचा स्थित पड़ाव स्थल पहुंची, जहां ठाकुर जी का पूजन-अर्चन किया गया। कुछ देर बाद पुन: सवारी मंदिर के लिए रवाना हुई। अनघा श्री निवासन ने बताया कि भगवान रंगनाथ की सवारी शुक्रवार को प्रात: 6 बजे निज मंदिर से निकलकर रथ घर पहुंचेगी।
रथ खींचने का समय 6 बजकर 40 मिनट निर्धारित किया गया है। इस दौरान स्वामी रघुनाथ, स्वामी यतिराज, रम्या, मालदा, चक्रपाणि, राजेश दुबेे, तिरुपति, कन्हैया, आनंद, पंकज शर्मा, पार्षद जय शर्मा, लखन पाठक, विश्वास, हरि भाई, मोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चलाया विशेष सफाई अभियान
प्रोजेक्ट अनुराग ने संस्था के संचालक आचार्य पं. मृदुलकांत शास्त्री की देखरेख में रंगजी मंदिर से लेकर रंगजी बगीचे अभियान चलाकर सड़क के दोनों ओर साफ-सफाई की जिससे रथ खींचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इस दौरान मोहन सोनी, गोविंद बघेल, महेश गौतम, पवन गौतम, गोविंद शर्मा, अंशुल शर्मा, शोभित शर्मा, सुमित गौतम, भरत गौतम, बंटू गौतम, नारायण बौहरे, नवीन टैंटीवाल, जय शर्मा, राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।