{"_id":"5c6ee456bdec223604735cf4","slug":"151550771286-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई परीक्षा: प्रवेश पत्र पर अभिभावक के भी होंगे हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई परीक्षा: प्रवेश पत्र पर अभिभावक के भी होंगे हस्ताक्षर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र पर अभिभावकों के भी हस्ताक्षर होंगे। परीक्षा के दौरान बच्चे के गले में प्रधानाचार्य से प्रमाणित आई कार्ड भी अनिवार्य कर दिया गया है।
सीबीएसई परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए प्रवेशपत्र पर परीक्षार्थी- प्रधानाचार्य के साथ अभिभावकों के हस्ताक्षर जरूरी कर दिए गए हैं। प्रवेशपत्र वितरण के समय अभिभावकों को विद्यालय में उपस्थित होकर प्रधानाचार्य के सामने हस्ताक्षर करने होंगे। बिना अभिभावक के हस्ताक्षर के स्कूल प्रवेश पत्र जारी नहीं कर रहे। आदेश का असर गुरुवार को स्थानीय स्कूलों में दिखाई दिया। आसिसी कांवेट स्कूल में प्रवेश पत्र लेने पहुंचे बच्चों को अपने अभिभावकों को बुलाना पड़ा। अभिभावकों के न पहुंचने पर बच्चों को प्रवेश पत्र नहीं मिल सके। अब उन्हें अभिभावक के साथ जाना होगा। जिले में संचालित डेढ़ दर्जन स्कूलों के चार हजार छात्र-छात्राएं हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए बोर्ड ने इस बार प्रवेशपत्र पर अभिभावकों के हस्ताक्षर अनिवार्य कर दिए हैं। ताकि प्रवेश एवं परीक्षा आवेदन के दौरान हुए हस्ताक्षरों से मिलान किया जा सके। और संदिग्ध परीक्षार्थी रोके जा सकें।
विज्ञापन
बिंदु जायसवाल, प्रधानाचार्य ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल