{"_id":"5c6c3a55bdec224e1b7f70b0","slug":"151550596693-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये न देने पर बेटे ने पिता पर ताना तमंचा, फायर मिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये न देने पर बेटे ने पिता पर ताना तमंचा, फायर मिस
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। सोरों के मोहल्ला कटरा में रुपये न देने पर एक बेटे ने अपने पिता को जान से मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि तमंचे का फायर मिस होने से वे बाल-बाल बच गए। आरोपी बेटे को परिजनों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कटरा मोहल्ला निवासी शिवम जयपुर में पढ़ रहा है। सोमवार को अचानक अपने घर आया और दरवाजा खुलवाया। जब उसके पिता कैलाश चंद्र दरवाजा खोलने आए तो उन पर तमंचा तान कर रुपये मांगने लगा। जब उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया तो उसने गालीगलौज करते हुए अपने पिता की गर्दन पर तमंचा लगाकर चला दिया, लेकिन गोली नहीं चली जिससे वह बच गए। उन्होंने अपनी मदद के लिए आवाज लगाई तो पत्नी प्रवेश कुमारी व दमाद शरद चतुर्वेदी मौके पर आ गए। इस पर आरोपी भागने लगा, लेकिन परिजनों ने उसे दबोच लिया और उसके पास मौजूद तमंचा, कारतूस छीन लिए। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। शिव्म व उसके पास से बरामद तमंचा कारतूस पुलिस के सुपुर्द कर दिए। पुलिस ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर में अपनी व पत्नी की हत्या कर देने की आशंका भी जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।