फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जेल में बंद फुफेरे भाई ने रची थी मथुरा के योगेश की हत्या की साजिश

जेल में बंद फुफेरे भाई ने रची थी मथुरा के योगेश की हत्या की साजिश

Sat, 16 Feb 2019 08:50 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sat, 16 Feb 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
जेल में बंद फुफेरे भाई ने रची थी मथुरा के योगेश की हत्या की साजिश
डैमो
राया (मथुरा)। छात्र योगेश की हत्या का साजिशकर्ता राया पुलिस ने एक्सप्रेसवे के राया कट से पकड़ लिया है। जेल में बंद फुफेरे भाई जगवीर सिंह ने विरोधी को फंसाने के लिए मामा के बेटे योगेश को मारने के लिए साजिश रची थी। इस साजिश को जगवीर की पत्नी संगीता और ननदोई ने सात लाख रुपये में हत्यारों को सुपारी दी थी। इसमें ढाई लाख रुपये की पेशगी दी गई थी।
विज्ञापन


थाना राया के गांव केहरीगढ़ी निवासी योगेश बीकॉम का छात्र था। जेल में बंद फुफेरे भाई जगवीर से उसकी पत्नी संगीता की मिलाई कराकर लौटते हुए मांट ब्रांच गंगनहर के पास तीन बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण भी आ गए थे। ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को मार-मारकर अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन


राया पुलिस ने तीनों हत्या के आरोपियों सोनू, अमर सिंह और छोटू निवासी लक्ष्मीनगर को जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि साजिशकर्ता अशोक निवासी पानीगांव को पकड़कर जेल भेजा गया है। जगवीर निवासी मोहकमपुर इगलास ने विरोधी राकेश को फंसाने के लिए यह साजिश रची। थाना प्रभारी ने बताया कि साजिशकर्ता संगीता को पकड़ने को दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed