फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा दूसरे दिन 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

यूपी बोर्ड परीक्षा दूसरे दिन 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Fri, 08 Feb 2019 11:11 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा दूसरे दिन 95 परीक्षार्थी रहे  अनुपस्थित
यूपी बोर्ड - फोटो : self
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच कराई जा रही है। हाईस्कूल कृषि और इंटरमीडिएट संगीत गायन आदि की परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा के दौरान सभी अधिकारी भ्रमण पर रहे। द्वितीय पाली में जिले के 67 केंद्रों पर इंटरमीडिएट संस्कृत व उर्दू की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक हाईस्कूल कृषि की परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 61 परीक्षार्थियों में से 55 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पालीमें इंटरमीडिएट संगीत गायन की परीक्षा में कुल पंजीकृत 44 में से 43 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन


द्वितीय पाली में इंटमीडिएट संस्कृत में पंजीकृत 424 में से 343, उर्दू में 41 में से 40, परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि कन्नड, सिंधी व तेलगू में पंजीकृत एक भी परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हुआ। परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान सभी जोनल, सैक्टर, सचलदल टीमें भ्रमण पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य को नोटिस जारी
मैनपुरी। डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज अचलपुर औंछा के स्टेटिक संजय गौड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी व वॉइस रिकॉर्डर सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने प्रधानाचार्य व प्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि वे सीसीटीवी व वॉइस रिकॉर्डर को तत्काल सही कराएं। अगर इसमें कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed