फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   खेत में दवा छिड़कने गए किसान की मौत

खेत में दवा छिड़कने गए किसान की मौत

Thu, 07 Feb 2019 09:38 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
खेत में दवा छिड़कने गए किसान की  मौत
किसान - फोटो : Demo
मैनपुरी। गांव बुर्रा निवासी किसान की खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय तबीयत बिगड़ गई। घर पहुंचने के बाद खून की उल्टी होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी 45 वर्षीय किसान चरन सिंह बुधवार की सुबह खेत पर खाद व कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे।
विज्ञापन


वहां कुछ तबीयत बिगड़ने के बाद वह घर आ गए। शाम के समय उन्हें खून की उल्टिया होने लगीं तो उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। परिजनो ंकी ओर से सूचना दिए जाने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दो मार्च को आनी है बारात
मैनपुरी। गांव बुर्रा निवासी मृतक किसान चरन सिंह की मौत के बाद घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। घर में उसकी पुत्री रजनी की शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। परिजनों के मुताबिक दो मार्च को बारात आनी है। ऐसे में दुल्हन के पिता की मौत से हर कोई सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed