फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गणतंत्र दिवस को लेकर कासगंज में हाई अलर्ट

गणतंत्र दिवस को लेकर कासगंज में हाई अलर्ट

Tue, 15 Jan 2019 10:23 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर कासगंज में हाई अलर्ट
kasganj - फोटो : SELF
कासगंज/गंजडुंडवारा। गणतंत्र दिवस नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन ने जिले भर में हाई अलर्ट जारी कर कार्य योजना भी तैयार कर ली है। पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक रहेगी। मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से गंजडुंडवारा में रिहर्सल की। छतों पर एलएमजी लिए जवानों की तैनाती देख गंजडुंडवारा में लोग सहमे रहे।
विज्ञापन

26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में दो समुदायों के युवा आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान तिरंगा यात्रा निकाल रहे चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद फिर पूरा शहर जल उठा। अब जब फिर से गणतंत्र दिवस पर्व नजदीक आ रहा है तो चंदन की याद में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए तैयारियां की जा रही है। प्रशासन किसी भी अनहोनी के मद्देनजर अभी से सतर्कता बरत रहा है। जिले भर में धारा 144 लागू है और अराजकतत्वों में भय पैदा करने के लिए पुलिस दंगा नियंत्रण योजना के तहत रिहर्सल कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम आरपी सिंह एवं एसपी एके शुक्ल के नेतृत्व में कस्बा गंजडुंडवारा में रिहर्सल किया गया। फ्लैग मार्च निकालकर शांति की अपील की गई। उसके बाद हथियारों से लैस पुलिस के जवानों ने रिहर्सल किया। छतों पर पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जोन में बांटा कस्बा, बनाए 64 प्वाइंट
गंजडुंडवारा में फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान दंगा नियंत्रण की योजना तैयार की गई। कस्बे में दो जोन में बांटा गया है। सभी जोन में 3-3 सेक्टर बनाए गए हैं। 2-2 उपनिरीक्षक 12 सब सेक्टरों में तैनात रहेंगे। इसके अलावा 64 प्वाइंट बनाए गए हैं। एक प्वाइंट पर एक निरीक्षक व दो आरक्षी की तैनात रहेंगे। एलएमजी और वाइनाकूलर से पुलिस कर्मी लैस रहेंगे। 3 क्षेत्राधिकारी एवं 8 प्रभारी 10 निरीक्षक 75 उप निरीक्षण 76 एचसीपी, 78 आरक्षी और 19 महिला आरक्षी व होमगार्ड तैनात किए गए हैं।

जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट जारी है। कहीं भी तिरंगा यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। गणतंत्र दिवस पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। आरपी सिंह, डीएम
कस्बा वार दंगा नियंत्रण योजना के तहत रिहर्सल किया जा रहा है। किसी ने भी अराजकता फैलाने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से पेश आएगी। दंगा नियंत्रण के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार है। अशोक कुमार शुक्ल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed